हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामष्ण परमहंस का जन्मोत्सव

Spread the love

अल्मोड़ा। रामष्ण कुटीर अल्मोड़ा परिसर में रामष्ण परमहंस का 189वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामष्ण मिशन की प्रेरणा और आदर्श पुंज रामष्ण देव के जन्मोत्सव पर प्रात: बेला में साधुजनों ने मंगल आरती तथा वैदिक मंत्रोच्चारण किया। तत्पश्चात विशेष पूजा अर्चना और हवन आयोजित किया गया। भोग आरती के बाद स्थानीय और देश के अलग अलग हिस्सों से आए भक्तजनों ने पुष्पांजलि दी। अपराह्न में भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम परिसर में आध्यात्मिक पुस्तकों तथा शारदा मठ के स्वयंसेवियों द्वारा स्थानीय ऊनी उत्पादों का स्टल लगाया गया। रामष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज ने अपने संबोधन में रामष्ण परमहंस देव के जीवन और शिक्षा को दुर्लभ बताते हुए कहा कि उनके सर्वधर्म सम्भाव, प्रेम और आध्यात्मिक संदेशों के लिए स्वामी विवेकानंद ने रामष्ण मिशन के माध्यम से मानवीय सेवा और त्याग की जो परंपरा स्थापित की उसे रामष्ण मिशन की सैकड़ों शाखाएं समाज में प्रसारित करने के लिए तसंकल्प हैं। इस दौरान संध्या काल में भजन संध्या और भोग आरती आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *