अनशन पर बैठे रामस्वरूपानंद अस्पताल में भर्ती

Spread the love

रुड़की(। यूजीसी के विरोध में नारसन के शिव मंदिर दहियाकी में अनशन कर रहे महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी को गुरुवार देररात स्वास्थ्य बिगड़ने पर सिविल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर विभिन्न जांचें कराई गई हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है लेकिन उन्हें अभी अस्पताल में ही रखा गया है। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के समर्थन में महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी यूजीसी के विरोध पिछले तीन दिन से अनशन पर बैठे थे। उन्होंने अनशन के दौरान अन्न और जल का पूर्ण त्याग कर रखा था। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का भी उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा था। गुरुवार रात चिकित्सकों की टीम मंदिर परिसर पहुंची और महंत का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान उनकी हालत ठीक नहीं मिली, भोजन नहीं करने की वजह से वह बेहद कमजोर हो गए थे। उनका बीपी आदि भी ठीक नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *