सेवानिवृत्ति पर महेन्द्र राणा को दी भावभीनी विदाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। भूमि आरक्षण विभाग सतपुली के टीए महेन्द्र्र ंसह राणा को विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों सहित पोखड़ा, जहयरीखाल ब्लॉक और सतपुली के जनप्रतिनिधियों ने भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी सतपुली डॉक्टर कल्याण सिंह ने कहा कि महेंद्र सिंह की सेवाएं हमेशा जनहित में रही और उन्होंने विभाग का कार्य ईमानदारी से किया। इस मौके पर राजकुमार कटारिया विकासखंड पोखड़ा, रितेश्वर, बृजभूषण विकासखंड प्रभारी पोखडा, केशर सिंह प्रभारी जयहरीखाल, विनोद चौहान, गणेश रावत पूर्व प्रधान, कैलाश, दीपक, सुभाष वर्मा, विकास खंड अधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाग के ओम प्रकाश साहू जूनियर इंजीनियर ने किया। महेन्द्र सिंह राणा को सेवानिवृत्ति पर गाजे बाजे के साथ विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *