मोटे अनाज की फसलों को अपनाना होगा : राणा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द्वारीखाल विकासखुड मुख्यालय में कृषि विभाग की ओर से श्री अन्न मिलेट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख महेन्द्र राणा ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रमुख महेन्द्र राणा ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा यह एक सार्थक प्रयास है, आज हमें पुन: अपने पुराने रीति-रिवाजो और मोटे अनाज की फसलों को अपनाना होगा। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी शिकायत को निसंकोच होकर रखे, उनकी शिकायतों का अधिकारी उनका निराकरण करेंगे। कहा कि कुछ किसान अदरक, लहसुन, प्याज, हल्दी, अरबी, दाल का उत्पादन कर अपनी आजीविका बढ़ा रहे है। जो कि एक अच्छी पहल है, हमें ऐसे कृषको से प्रेरणा लेकर उनका अनुकरण करना चाहिए।
मुख्य अतिथि प्रमुख महेन्द्र राणा ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। योजनान्र्तगत कृषक गोष्ठी में ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रुप में किया प्रतिभाग। कार्यक्रम में विकास खंड प्रभारी कृषि संजय श्रीवास्तव ने अन्न मिलेट कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। गोष्टी को कनिष्ट प्रमुख रविन्द्र रावत, खंड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूडी, उमेश भट्ट पशु चिकित्साधिकारी चैलूसैण, नरेन्द्र रावत सहायक विकास अधिकारी उद्यान, संजय कुकरेती बीटीएम ने संबोधित किया। इस अवसर पर कुमलेश बलोधी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, राजमोहन सिह नेगी, मस्तान सिंह बिष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, प्रधान गूम कुलदीप सिह बिष्ट, भलगांव डॉ. प्रभाकर डोबरियाल, भलगांव सतीशचन्द्र, सिमल्या लंगूर श्याम सिंह, बल्ली प्रधान ऊषा देवी, ग्वील प्रधान सीता देवी, भैडगांव प्रधान सुनीता देवी, डाबर प्रधान नत्थी सिंह, डबोली प्रधान भुवनेश डबराल, संजीव जुयाल, कमल उनियाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *