चुनाव प्रेक्षकों पोलिंग पार्टियों निर्वाचन क्षेत्रों का किया रेंडामाइजेशन

Spread the love

नई टिहरी। विधान सभा चुनाव के सफल निर्वाचन को लेकर एनआईसी कक्ष में निर्वाचन आयोग की ओर से नामित प्रेक्षकों ने जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में पोलिंग पार्टियों का विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र वाइज द्वितीय चरण का रेंडमाइजेशन किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये।
रविवार को एनआईसी कक्ष में प्रेक्षक लक्ष्मी नारायण मंत्री तथा नवजोत पाल सिंह रंधावा (आईएएस) ने जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की उपस्थिति में पोलिंग पार्टियों का विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र वाइज द्वितीय चरण का रेंडमाइजेशन किया। रेंडमाइजेशन के बाद सूची का प्रिंट आउट निकालकर प्रेक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर किये गये। प्रेक्षकों ने जिले के उच्च अधिकारियों के साथ पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण, निर्वाचन सामाग्री डिस्पेच, मतदेय स्थलों, रवानगी, पोलिंग बूथों की दूरी, रिजर्व कार्मिक, तृतीय चरण का रेंडमाइजेशन, कोविड के दृष्टिगत की गई तैयारियों, मतदेय स्थलों पर बेवकास्टिंग व्यवस्था, ईवीएम व वीवीपैट सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील एवं शैडो मतदेय स्थलों आदि व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा भी की। और अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिये। प्रेक्षकों ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता की समय-समय पर नई गाइडलाइन जारी की जा रही हैं, जिसका अधिकारी अवश्य अध्ययन कर लें। कहा 31 जनवरी को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची फाइनल हो जाऐगी। एक फरवरी को होने वाली ईवीएम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया हेतु प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों 31 जनवरी सांय को सूचना भेज दी जाए। कहा कोविड के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग हेतु सभी बीएलओ को मतदेय स्थलों पर गोले के निशान बनाने सुनिश्चित कर लें। रिजर्व ईवीएम वाले वाहन में जीपीएस तथा मतदेय स्थल पर सीसीटीवी, माइक्रोअब्जर्बर, बेव कास्टिंग आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। प्रेक्षकों ने एसएसपी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जानकारी हासिल की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक फरवरी से ईवीएम व वीवीपैट का द्वितीय चरण का रेंडमाइजेशन शुरु होगा। मौके पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, सौरव रतूड़ी, निर्मल शाह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *