रंजन और सौरभ ने उत्तीर्ण की जेएनवी प्रवेश परीक्षा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 हेतु राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी रिखणीखाल के रंजन रावत व सौरभ रावत ने उत्तीर्ण की है। दोनों छात्रों के चयन पर विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाध्यापक बिष्णुपाल सिंह नेगी व सहायक अध्यापक डॉ. अंबिका प्रसाद ध्यानी, एसएमसी अध्यक्ष प्रतिभा देवी, रविन्द्र सिंह, विजयपाल रावत ने बच्चों की इस उपलब्धि हेतु अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि उक्त दोनों ही बच्चों का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में भी हुआ है। विद्यालय से अब 24 बच्चों ने नवोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षायें विगत सात सालों में उत्तीर्ण की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *