दुष्कर्म के आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पूर्व ही आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
नगर निगम क्षेत्र निवासी एक महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। तहरीर में कहा गया था कि दोनों युवक पिछले लंबे समय से उनकी पुत्री का पीछा कर रहे थे। उन्होंने अपनी बेटी को उसकी दादी के घर भी भेज दिया, जो उत्तर प्रदेश मे हैं। बताया कि दोनों व्यक्तियों ने वहां भी उनकी बेटी का पीछा किया। आरोप था कि 11 अप्रैल को व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए और उससे दुष्कर्म किया। साथ ही मामले की जानकारी किसी को देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में दोनों आरोपी लकड़ीपड़ाव निवासी गुरूमीत व साईद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *