जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : झाड-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीड़िता की ओर से इस संबंध में लैंसडौन पुलिस को शिकायत दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि कोटद्वार आमपड़ाव निवासी सलमान उर्फ समशी पुत्र अफजालु रहमान ने झाड-फूंक के नाम पर उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला उपनिरीक्षक रचना रानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बताया कि बुधवार को आरोपी सलमान को लैंसडौन बाजार से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।