चंडीगढ़ की युवती को शादी का झांसा देकर दून में दुष्कर्म

Spread the love

देहरादून। चंडीगढ़ निवासी युवती के साथ दोस्त ने शादी का झांसा देकर दून लाकर यहां के होटल में दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया। पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। घटना दून के होटल में होने के कारण वहां से केस जांच के लिए लिए दून ट्रांसफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ से दुष्कर्म के मामले का केस ट्रांसफर होकर उनके यहां दर्ज हुआ है। पीड़िता का शिकायत में कहना है कि वह चंडीगढ़ में नौकरी करने वाले अपने भाई के साथ रहती है। इस दौरान उसकी जान पहचान हीरा सिंह निवासी सेक्टर नौ थाना नॉर्थ चंडीगढ़ से हुई। आरोप है कि वह 10 अगस्त 2022 को पीड़िता को घुमाने देहरादून लाया। यहां दोनों सहानपुर रोड स्थित ला होटल अमृतम में रुके। यहां आरोपी ने पीड़िता से सगाई की रस्म की। आरोप है कि इसके झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाए। दोनों के बीच इसके बाद काफी समय तक बातचीत सामान्य रही। कुछ समय पहले आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। तब पीड़ित ने बीते दिनों चंडीगढ़ में आरोपी हीरा सिंह खिलाफ केस दर्ज कराया। वहां की पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि शारीरिक संबंध बनाने की घटना दून में हुई। इसलिए केस को जांच के लिए यहां ट्रांसफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *