रैपिड एक्शन फोर्स व पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

Spread the love

शहर में मार्च निकालकर आमजन को दिया सुरक्षा का भरोसा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) व पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिया।
मंगलवार को आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट कमलेश पुनिया के नेतृत्व में कोतवाली परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। डिप्टी कमांडेंट कमलेश पुनिया ने कहा कि कोटद्वार शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने व आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलवाने के लिए दो वर्ष में एक बार यह फ्लैग मार्च निकाला जाता है। फ्लैग मार्च के दौरान आरएएफ के जवानों को शहर के संदिग्ध इलाकों का नाम व वहां पहुंचने वाले रास्तों के बारे में भी बताया जाता है। कहा कि यदि कभी दंगों जैसी स्थिति हुई तो टीम को रास्तों का अनुभव रहता है। जिससे समय पर दंगाईयों को काबू किया जा सकता है। हालांकि, कोटद्वार में अब तक इस तरह की कोई स्थिति सामने नहीं आई है। टीम ने बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक नजीबाबाद रोड, स्टेशन रोड, लकड़ीपड़ाव व आमपड़ाव में फ्लैग मार्च निकाला। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला, बाजार चौकी प्रभारी प्रद्युमन नेगी सहित पुुलिस व आरएएफ के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *