सोमेश्वर में राप्राशि संघ ने किया प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्मानित

Spread the love

अल्मोड़ा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की विकास खंड ताकुला इकाई के पदाधिकारियों ने ब्लक संसाधन केंद्र सोमेश्वर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें संघ के नव नियुक्त प्रांतीय उपाध्यक्ष पूरन सिंह बोरा का पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया गया समारोह को संबोधित करते हुए नव नियुक्त उपाध्यक्ष पूरन सिंह बोरा ने कहा कि वह शिक्षकों तथा शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव निष्ठा भाव से कार्य करेंगे। ब्लक इकाई के अध्यक्ष अनिल कांडपाल ने प्रांतीय उपाध्यक्ष को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूरन सिंह बोरा राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुरुड़ा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत तथा सेवा के प्रति समर्पित रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के कैलाश चंद्र जोशी तथा दिनेश चंद्र जोशी ने किया। जबकि इस मौके पर बलवीर सिंह, भुवन बोरा, सुरेश जोशी, संजय जोशी, अमिता पांडे, बसंती आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *