राप्राशि संघ का क्रमिक अनशन रहा जारी

Spread the love

चमोली। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने पदोन्नति सहित अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को भी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन जारी रखा। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जारी धरना-प्रर्दशन में जिलाध्यक्ष अध्यक्ष द्गिंबर सिंह नेगी, मंत्री मुकेश नेगी, दशोली अध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण, मंत्री सुमित्रा फरस्वाण, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रेम सिंह फरस्वाण, मुकेश बिष्ट ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से प्राथमिक शिक्षकों की राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक और जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के रुप में पदोन्नति करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से दूर रखने और अनिवार्य स्थानांतरण सूची में हुई त्रुटियों में संशोधन की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिक्षकों ने समायोजन के नाम पर अनावश्यक स्थानांतरण रोकने की भी मांग की है। निर्णय लिया गया कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। आंदोलन में शनिवार को गैरसैंण विकासखंड के शिक्षकों ने धरना दिया। धरने पर बैठने वालों में राजेश्वरी नेगी, रीना नेगी, कविता सती, सुमन नेगी, उर्मिला चौधरी, विक्रम सिंह, भगत सिंह, रघुवीर सिंह, आनंदमणि, जीत सिंह बुटोला, देवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, दिनेश सिंह, सुभाष रावत, बिंदु रावत, ,विजय सिमल्टी, त्रिभुवन सिंह, रमेश सिंह, अनोज कुमार, दिनेश सिंह, विरेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *