रापूमा विद्यालय लंगूरी का विज्ञान मॉडल रहा प्रथम

Spread the love

जयन्त प्रतिनधि।
कोटद्वार : प्रखंड द्वारीखाल के अंतर्गत कीर्तिखाल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विज्ञान माडल प्रतियोगिता में जमेली संकुल से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लंगूरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रखंड द्वारीखाल के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र कीर्तिखाल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय इंटर कालेज कीर्तिखाल के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत ने बताया कि विज्ञान माडल प्रतियोगिता में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लंगूरी की अंशिका व अंबिका ने प्रथम और राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरमोली की अंशिका व अंजली ने द्वितीय स्थान पाया। गणित माडल में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लंगूरी की छात्रा नव्या व सिमरन प्रथम और राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिलोगी के रोहित गुसाईं व श्रेया द्वितीय रहे। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में संकुल कांडाखाल ने प्रथम, संकुल सुराड़ी ने द्वितीय और संकुल डाबरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लंगूरी की टीम अव्वल रही। इस मौके पर जय सिंह बिष्ट, नीरज पथिक, नवीन कुमार, योगेश कुकरेती, सुनीता नैथानी, हरीश चंद्र, करन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *