रासेयो ने किया उद्यान वाटिका में पौधा रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। एकेश्वर ब्लाक के पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत की रासेयो इकाई की ओर से मेरा पौधा-मेरा मित्र अभियान के अंतर्गत विद्यालय की उद्यान वाटिका में केला, अमरूद, आड़ू व माल्टा आदि के पौधे रोपित किए गए। इस दौरान स्वयं सेवियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रवक्ता पुष्कर सिंह ने कहा कि राज्य एनएसएस प्रकोष्ठ युवा कल्याण निदेशालय देहरादून के दिशा निर्देशानुसार वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत मेरा पौधा-मेरा मित्र अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया जा रहा है। कहा कि सबका लक्ष्य रोपे गए पौधे को जीवित रखना भी होना चाहिए। तभी पर्यावरण की सुरक्षा की जा सकती है। पौधरोपण करने वालों में प्रियांशु पांथरी, शिवाशीष, आकाश, गौरव, नीरज, प्रभात, सुमित, रचितपाल, ज्योति, कोमल, खुशबू, मानसी, मनीषा और प्रिया आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *