रश्मि बनीं कांग्रेस की महिला अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने नैनीडांडा ब्लॉक की पूर्व प्रमुख रश्मि पटवाल को कोटद्वार कांग्रेस की महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। कहा कि उनके अनुभव से कांग्रेस पार्टी को लाभ मिलेगा। इससे पूर्व भी रश्मि पटवाल ने ब्लॉक प्रमुख व महिला कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री के रूप में भी सक्रिय कार्यकत्री रही। कहा कि उनका दायित्व अब कोटद्वार में पार्टी के लिए बेहतर कार्य करना है। इस मौके पर नैनीडांडा ब्लाक के कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह नेगी, जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष यशपाल सिंह रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोपाल रावत, मनीष सुंद्रियाल आदि ने नव नियुक्त अध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *