राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत को लेकर भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने कमर कसी

Spread the love

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देहरादून आगमन को लेकर भाजपाई तैयारियों में जुटे हुए हैं। महानगर महिला मोर्चा ने भी नड्डा के भव्य स्वागत को लेकर कमर कस ली है। पारंपरिक पोशाक और रैली के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा तमाम मंडलों में भी उनके स्वागत की तैयारी कर ली गई है। बुधवार को भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की गई। मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी महिला कार्यकर्त्?ता मास्क पहनकर भागवा कलर की साड़ी सूट, पगड़ी व गुब्बारे आकाश में छोड़ते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। बताया कि महानगर की महिलाओं की ओर से स्कूटर रैली के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन में नारेबाजी की जाएगी। मुख्य स्थान मोहकमपुर फ्लाईओवर आइआइपी के पास सभी महिला कार्यकर्त्?ता एकत्रित होंगीं। इस अवसर पर कविता चौहान, मधु जैन हिमानी बंसल, रोमा देवी, शिखा थापा, संगीता खन्ना, मोना काला, रानी नीलम सेमवाल, गुड्डी रावत, सरोजिनी, प्रियंका गुसाईं आदि उपस्थित रहे। उधर, अंबेडकर नगर मंडल के कार्यकर्त्?ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया कि मंडल की महिला कार्यकर्त्?ता महिला मोर्चा की रैली में शामिल होंगीं। जबकि, पुरुष कार्यकर्त्?ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के वाहन पर पुष्प वर्षा करते हुए आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा मार्ग पर फूलमालाओं और भगवा गुब्बारों के साथ अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान अरुण खरबंदा, मनोज जाटव, डिंपी यादव, विपिन खंडूड़ी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *