राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए धावक अशोक का चयन

Spread the love

पिथौरागढ़। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए धावक अशोक का चयन हुआ है। उत्तराखण्ड परिवहन विभाग में सहायक यातायात निरीक्षक के पद पर कार्यरत अशोक कुमार शर्मा का चयन 60 किलो भार वर्ग में चयन हुआ है। डीएसओ संजीव कुमार पौरी ने बताया कि वह पूर्व में उत्तराखण्ड मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1500 मीटर व 5000 मीटर दौड़ में कास्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। चयन पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल,जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा,विधायक चंद्रा पंत सहित कई खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *