राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया पथ संचलन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: संत शिरोमणी रविदास की जयंती पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पथ संचलन किया गया। इस दौरान स्वयं सेवियों ने बेहतर भरत निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मालवीय उद्यान से पथ संचालन का शुभारंभ किया गया। बदरीनाथ मार्ग, नजीबाबाद रोड स्टेशन रोड झंडाचौक से होते हुए पथ संचलन मालवीय उद्यान में पहुंचकर संपन्न हुआ। जिला बौद्धिक प्रमुख सतीश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समाज सेवा से जुड़े हर कार्य में तत्पर रहता है। उन्होंने स्वयंसेवियों को संत शिरोमणी के जीवन के बारे में भी बाताया कहा कि भारत महापुरुषों की भूमि है। भारतवर्ष मनुष्य जीवन के लिये दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश है। यहां का विचार भी जनकल्याणकारी है। कहा कि संघ का स्वयंसेवी स्वयं की प्रेरणा से तथा बिना किसी लोभ, भय या दबाव के कार्य करता है। कहा कि संघ का उद्देश्य भारत को पुन: परम वैभव के पद पर पहुंचाना है। इस मौके पर जिला संघ चालक विष्णु, जिला प्रचारक राहुल, नगर कार्यवाह प्रशांत, नगर प्रचार प्रमुख राजेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *