Uncategorized

रस्सी का फंदा बना दी जान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। वार्ड 15 में एक व्यक्ति का शव कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के पुत्र ने अपने पिता की हत्या
का अंदेशा जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सुरेश (50) पुत्र सुखलाल निवासी विकास कालोनी वार्ड 15 का अपने भाई कुंवरसेन से सम्पत्ति का विवाद
चल रहा है। इससे वह परेशान रहते थे। शनिवार को सुरेश का पुत्र विशाल अपने काम पर चला गया। दोपहर को विशाल ने अपने पिता सुरेश के मोबाइल पर फोन
किया, तो फोन काफी देर तक नहीं उठा। शक होने पर विशाल घर लौट आया। उसके कमरे में जाकर देखा तो उसके पिता टीन की छत में लगी बल्ली में नायलॉन
की रस्सी से झूल रहे थे। अंदर का दृश्य देख कर विशाल के होश उड़ गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी
कार्रवाई शुरू कर दी है। विशाल ने अपने पिता की हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसआई बीसी आर्या ने बताया कि प्राथमिक
जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट हो पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!