राठ मैती होलियार टीम ने जमाया रंग, होली के गीतों पर झूमे लोग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सोमवार को होलिका दहन के दौरान कोटद्वार पहुंची राठ मैती होलियार की टीम ने खूब रंग जमाया। देर रात तक टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लिया।
शाम के समय शहर के अलग-अलग वार्डों में होलिका दहन किया गया। लोगों ने होलिका का दहन करते हुए होली के गीत गाए। इस दौरान राठ क्षेत्र से मैती होलियार की टीम भी होलिका दहन कार्यक्रमों में शामिल हुई। इंटरनेट मीडिया से चर्चाओं में आई इस होली की टीम को देख लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने टीम के साथ होलिका के आसपास घूमते हुए होली के गीत गाए। टीम की ओर से गाए गए ‘पुरणी दैली गया तुमरी..’, ने लोगों को भावुक कर दिया। देर रात तक टीम शहर के अलग-अलग स्थानों पर घूमते हुए होली के गीत गाती रही। दुर्गापुरी में टीम का विशेष फूल और गुलालों से स्वागत किया गया। मंगलवार को भी टीम ने शहर में होली के गीत गाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *