राशनकार्ड धारकों को जुलाई में मिलेगी दो किग्रा चने की दाल

Spread the love

रुद्रपुर। सरकार की ओर से सहकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के माध्यम से राशन कार्डधारकों को अब गेहूं, चावल के अलावा चने की दाल भी दी जा रही है। इसके लिए क्षेत्र की सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों को दाल का कोटा आवंटित कर दिया गया है। 50 से अधिक कार्डधारकों को सरकारी दरों पर 52 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्रति कार्ड दो किलो दाल दी जाएगी। यह जानकारी पूर्ति निरीक्षक केके बिष्ट ने दी। कहा एक जुलाई से दुकानों पर राशन के साथ ही दाल भी बंटनी शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *