पोर्टल बंद होन से नहीं बन रहे राशन कार्ड

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पोर्टल बंद होने के कारण लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। लगातार शिकायत के बाद भी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने एक बार फिर प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाया। कहा कि राशन कार्ड नहीं बनने से लोगों को कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि, वर्तमान में विद्यालयों में आरटीई के तहत बच्चों का प्रवेश भी होना है।
इस संबंध में लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा कि गरीब परिवारों को बेहतर योजनाओं का लाभ मिल सकें इसके लिए उनके पास राशन कार्ड होना अति आवश्यक है। लेकिन, वर्तमान में विभागीय पोर्टल के सहीं ढंग से कार्य न किए जाने से राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया बाधित हो रही है। कहा कि कई लोगों के नए राशन कार्ड बनने है। कई छोटे बच्चों के आरटीई के तहत विद्यालयों में प्रवेश होना है, जिसके लिए राशन कार्ड की अनिवार्यता है। कई लोगों के बगैर सूचना के लिए राशन कार्डों से नाम काट दिए गए है। कहा कि विगत दो माह से वार्ड संख्या 31 के पदमपुर मोटाढांक क्षेत्र के लोगों ने नए राशनकार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर खाद्य आपूर्ति विभाग में जमा करवा दिए है, लेकिन उन आवेदनों पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। कहा कि पोर्टल बंद होने से सभी चालीस वार्डों में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी हो रही है। उन्होंने जनहित में विभागीय पोर्टल को सुचारू करवाए जाने की मांग की है। इस मौके पर पार्षद सौरभ नौडियाल, मनोज शाह, हिमांशू वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *