राशन डीलरों ने एक से हड़ताल को चेताया

Spread the love

 

काशीपुर। अल इंडिया फेयर प्राइस शप डीलर्स फेडरेशन के पदाधिकारियों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर पूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग पूरी न होने पर एक जनवरी से हड़ताल को चेताया। गुरुवार को फेडरेशन पदाधिकारियों ने पूर्ति निरीक्षक को सौंपे ज्ञापन में कहा, कई वर्षों से विक्रेता मानदेय देने की मांग कर रही है। जिसे सरकार व केंद्रीय खाद्य मंत्रालय विभाग अनदेखी कर रहा है। कहा, कोरोना काल में वितरित अन्न योजना की लंबित धनराशि का भुगतान करने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का वर्तमान में लाभांश और भाड़े की धनराशि को प्रति माह नियमित रूप से खातों में देने की व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर फेडरेशन अध्यक्ष विनोद सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सार्थक अग्रवाल, प्रदेश सचिव माजिद अली, प्रदेश संगठन सचिव अशोक नेहरू, जिला महामंत्री बृज किशोर सिंह, जिलाध्यक्ष शिवम शर्मा, आशुतोष गुप्ता, अजीत सिंह, राजकुमार, अशरफ अली, जगतार सिंह, हरिओम जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *