ऋषिकेश(। सामाजिक संस्था स्पर्श गंगा की ओर से बुधवार को थानों क्षेत्र में आपदा पीड़ित 120 परिवारों को राशन बांटा गया। भाजपा रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत के नेतृत्व में ग्राम थानों क्षेत्र के गडुल, सोरना, बडेरना, हल्द्वाड़ी, सिंधवाल और बमैथ गांवों में राहत सामग्री वितरित की गई। वहीं माजरी मंडल में मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी के नेतृत्व में शेरगढ़, बालकुवांरी और चांडी गांवों में राहत सामग्री पहुंचाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि स्पर्श गंगा का सेवा अभियान मानवता और पर्यावरण संरक्षण का जीवंत उदाहरण है। संगठन का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा ही संगठन के मंत्र को धरातल पर उतारने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी0 समाज सेवा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची सेवा है। स्पर्श गंगा जैसी संस्थाएं समाज में सेवा की भावना को जीवित रखे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े हैं। इस दौरान कुल 120 परिवारों के बीच राहत सामग्री किटों का वितरण किया गया। मौके पर अरुण शर्मा, चन्द्रप्रकाश तिवारी, संदीप भट्ट, महेंद्र पंवार, वीर सिंह कठैत, अमित थापा, वीर सिंह राठौर, संजय असवाल, अंकित, मोहन, सुरेश, हरविंदर सैनी, चंद्रभान पाल, मनोज पाल, आयुष, सौरभ पाल, भारत मनचंदा, सागर आदि उपस्थित रहे।