जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। ऑपरेशन कोविड-19 के तहत कोई भूखा न सोये अभियान के अंतर्गत प्रोजेक्ट हेल्प संस्था ने पिछले तीन दिन में जरूरतमंद 350 परिवारों को राशन किट वितरित की। संस्था की महासचिव श्रीमती डेजी शमूएल के निर्देशन में चल रहे इस कार्यक्रम में 350 परिवारों को पूरे महिने का राशन उपलब्ध कराया गया। डेजी शमूएल ने बताया कि संस्था द्वारा स्लम बस्ती के परिवारों एवं मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों को जिनकी आर्थिक स्थिति लॉक डाउन के कारण ठीक नहीं है। ऐसे परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थ की टीम गली मोहल्लों में सेनेटाइजिंग का कार्य भी कर रही है। इस मौके पर जीपसा कोटनाला, समर्थ, शालिनी सिंह, जगतपाल सिंह, अनस आदि मौजूद थे।