जरूरतमंदों को राशन किट बांटी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर थाना पुलिस की ओर से जरूरतमंद दस परिवारों को राशन किट वितरित की गई। थानाध्यक्ष सतपुली दीपक तिवारी, एसआई सोहन लाल, हंस मित्र सतपुली पुष्पेंद्र राणा के द्वारा गरीब, जरूरतमंद असहाय लोगों के घर-घर जाकर राशन किट बांटी गई। इस अवसर पर पुलिस कर्मी संजय नेगी, चन्द्रमोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *