कुष्ठ रोगियों को विरित की राशन किट

Spread the love

लॉयंस क्लब श्रीनगर की ओर से चलाया गया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। लॉयंस क्लब श्रीनगर ने कुष्ठालय में पहुंचकर कुष्ठ रोगियों को एक माह का राशन वितरित किया। इससे पूर्व लॉयंस क्लब के सदस्यों ने कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली भी मनाई। साथ ही उन्हें सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर, इनर, जुराब, टोपी, कंबल आदि सामान भी वितरित किया। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष जितेंद्र धिरवान सचिव वासुदेव कण्डारी, कोषाध्यक्ष प्रमोद उनियाल, राजीव विश्नोई, सौरभ पाण्डे, सुमन जोशी, दिनेश पटवाल, संदीप चमोली, अक्षत अग्रवाल, अमित शाह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *