चित्रकला में रौनक और साक्षी ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : प्रख्यात चित्रकार बीमोहन नेगी की छठवीं पुण्यतिथि पर उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराएं विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता शहर के राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली में बीमोहन नेगी कला निधि न्यास उत्तराखंड द्वारा की गई। प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्गों में आयोजित की गई। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बीमोहन नेगी के कविता, पोस्टर, प्रदर्शनी, आशीष मोहन नेगी की चित्रकला प्रदर्शनी साथ ही युवा चित्रकार हिमांशु और कामिनी के चित्रकला प्रदर्शनियां भी लगाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीमोहन नेगी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। नेगी के पुत्र आशीष मोहन नेगी ने बताया कि न्यास का यह प्रयास रहेगा कि इस तरह के आयोजन वे करते रहेंगे और नौनिहालों को चित्रकला के लिए प्रेरित करते रहेंगे। चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में रौनक नेगी, आदित्य रावत, आस्था असवाल ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा 9 की सिमरन, प्रियंका गुसांई और प्रिया ने सांत्वना पुरस्कार पाया। सीनियर वर्ग में साक्षी रावत ने पहला, लोकेंद्र शाह ने दूसरा और यामिनी यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि मीनाक्षी, साधना बिष्ट और हिमांशु कोहली ने सांत्वना पुरस्कार पाया। सेवानिवृत्त शिक्षक बिमल नेगी ने बीमोहन नेगी को याद करते हुए बताया की वह जितने बड़े कलाकार थे उतने ही सरल व्यक्तित्व के धनी थे। स्कूल के प्रधानाचार्य संजय ममगांई ने कहा कि वह अगर अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हैं और उसकी तरफ बढ़ते हैं तो निश्चित ही उन्हें सफलता मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में नेहा घिल्डियाल, आशीष मोहन नेगी, हिमांशु और कामिनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन रमन रावत पोली ने किया। इस मौके पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन पौड़ी इकाई के विकास प्रयास, गणेश ध्यानी, संजय काला, अमित बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *