रवीना टंडन की लाडली राशा थडानी ने की नई शुरुआत, महादेव से मांगा आशीर्वाद

Spread the love

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने आजाद फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल न हुई लेकिन राशा ने अपने अभिनय और डांस की कला से लोगों को मुरीद बना लिया। जल्द ही वह अपनी दूसरी फिल्म लाइक लाइका के जरिए दर्शकों का दिल जीतते दिखाई देंगी, लेकिन इससे पहले उन्होंने एक नई शुरुआत की है। इसके लिए राशा महादेव की शरण में पहुंची और उन्होंने भगवान से आशीर्वाद लिया।
राशा ने अपनी आगामी फिल्म लाइक लाइका के गाने छाप तिलक से गायन के क्षेत्र में कदम रखा है। उनका यह गाना यूट्यूब पर जारी किया गया है, जिसे लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती दिखाई दे रही है। गाने की रिलीज के बाद, राशा महादेव का आशीर्वाद लेने और उन्हें गाने को समर्पित करने के लिए मंदिर पहुंची। उन्होंने महादेव की भक्ति में लीन होते हुए कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
राशा की आगामी फिल्म लाइक लाइका इसी साल 2026 की गर्मियों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में उनके साथ मुुंज्या वाले अभय वर्मा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। निर्माताओं ने फिल्म के पोस्टर पहले ही जारी कर दिए हैं। सौरभ गुप्ता द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भावना दत्ता तलवार और राघव गुप्ता ने मिलकर किया है। यह फिल्म गहन रोमांटिक-एक्शन कहानी पर आधारित होने का संकेत देती है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *