जमानत पर बाहर लोग सरकार पर लगा रहे आधारहीन आरोप, रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर पलटवार

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा के लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद जमानत पर बाहर हैं, वे सरकार के खिलाफ आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। ंराष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में बोलते हुए, रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने मंगलवार को जो टिप्पणी की थी, वे निराधार, शर्मनाक और झूठ से भरी थी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी निराशा की भावना से भरी थी।
बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर सरकार पर जमकर हमला किया था। राहुल गांधी ने दावा किया था कि 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद गौतम अडानी की संपत्ति में जमकर वृ्द्घि हुई। उन्होंने कहा कि गौतम अडानी वैश्विक अमीर सूची में 609वें से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
इसको लेकर, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, श्जो लोग जमानत पर बाहर हैं और वर्तमान में नेशनल हेराल्ड मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं, वे सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।श् उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सच को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस सच को स्वीकार नहीं कर रहे हैं कि लोगों ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में दो बार चुना है और 2024 में फिर एकबार चुनेंगे।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अडानी समूह का निवेश राजस्थान, छत्तीसगढ़ और केरल में भी हुआ है, जहां भाजपा की सरकार नहीं है। रविशंकर प्रसाद ने विदेशों में अडानी की संपत्ति के संबंध में राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों का भी खंडन करते हुए कहा कि यूपीए शासन के दौरान भी समूह ने विदेशी निवेश किया था।
भाजपा सांसद ने कहा, राहुल गांधी को भारतीय व्यवसायों के विकास से समस्या है। मोदी सरकार के तहत चीजें बदल गई हैं। अब कारोबार ईमानदारी से बढ़ रहा है और कमीशन और सौदे बंद हो गए हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी को समस्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *