राप्राशिसं के रविंद्र खाती अध्यक्ष व मंगत नेगी बनें मंत्री

Spread the love

नई टिहरी : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा चम्बा के त्रैवार्षिक अधिवेशन में हुए चुनाव में रविंद्र सिंह खाती को अध्यक्ष और मंगत नेगी को मंत्री चुना गया। नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पर्यवेक्षक विनोद बागड़ी ने शपथ दिलाई। नए पदाधिकारियों ने संघ के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। शुक्रवार को जनपद के विकासखंड चंबा का त्रैमासिक अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के साथ ही चुनाव अधिकारी राकेश बागड़ी और कुशाल सिंह बिष्ट की देखरेख तथा चुनाव पर्यवेक्षक विनोद बागड़ी के निर्देशन में चुनाव भी संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर रविंद्र खाती और विजेंद्र पंवार ने नामांकन दाखिल किया। जिसमे कुल 223 मत में से रविंद्र खाती ने 145 मत हासिल कर जीत दर्ज की। मंत्री पद पर मंगत नेगी को 130 मत पाकर विजयी हासिल की। जबकि प्रतिद्वंदी संगीता चमोली को 92मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद प दीपिका आर्य 116 मत पाकर विजयी रहीं। प्रतिद्वंदी अजय रमोला को 104 मत मिले। जिसके चलते कोषाध्यक्ष पद महिला को मिला। कार्यकारिणी के शेष पदों पर निर्विरोध चयनित हुआ। शांति पूर्ण चुनाव संपन्न होने पर नव निर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र खाती, मंत्री मंगत सिंह नेगी व कोषाध्यक्ष दीपिका आर्य ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को पर्यवेक्षक विनोद बागड़ी ने शपथ दिलाई। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *