रविंद्र पुरी ने मंदिर निर्माण को दिए 21 लाख

Spread the love

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 21 लाख रुपये दिए हैं। अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी को 21 लाख का चेक सौंपा। मंदिर निर्माण में सभी संत और महात्माओं से सहयोग करने के लिए पंचायत अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने एक प्रस्ताव लाने की घोषणा भी की है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए सहयोग करने की अभी शुरुआत की है। देश के सभी संत और महंतों से भगवान श्री राम मंदिर के लिए अपना सहयोग देने की अपील करेंगे। रविंद्र पुरी ने कहा कि सभी संत और महात्मा श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करें, इसके लिए एक प्रस्ताव पारित करने जा रहे हैं। विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी शुरू से ही श्रीराम मंदिर निर्माण के आंदोलन के लिए सहयोग करता आया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि संत महंतों के आशीर्वाद से विश्व का सबसे बड़ा दिव्य और भव्य श्री राम मंदिर बनने जा रहा है। इस अवसर पर श्रीमहंत राम रतन गिरी, महंत मनीष भारती, महंत राधे गिरी, महंत नरेश गिरी, महंत केशव पुरी, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, विहिप के जिलाध्यक्ष नितिन गौतम, मयंक चौहान, राहुल सारस्वत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *