नई टिहरी(। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ टिहरी के द्विवार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक गोष्ठी में शैक्षिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने व अशासकीय विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाने की मांग प्रमुखता से उठी। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे शिव सिंह रावत अध्यक्ष और नृपेंद्र बडोनी को महामंत्री चुना गया। बौराड़ी में रविवार को आयोजित अधिवेशन का मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय, संगठन के प्रांतीय संरक्षक चिंतामणि सेमवाल ने शुभारंभ किया। विधायक उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है, समाज के उत्थान का मार्ग शिक्षक के माध्यम से ही प्रशस्त होता है। सरकार अशासकीय शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य कर रही है। प्रांतीय संरक्षक सेमवाल और जयप्रकाश बहुगुणा ने अशासकीय शिक्षकों के संघर्ष, विभिन्न चुनौतियों से अवगत कराया। प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण ने संगठन की मजबूती के लिए सहयोग मांगा। प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए शासनस्तर पर गतिमान प्रक्रिया की जानकारी। चुनाव अधिकारी देवेंद्र कुमार, पर्यवेक्षक कपूर सिंह की देखरेख में जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें उत्तम बिष्ट व कुलदीप फोंदणी उपाध्यक्ष, अनुराखी बौद्ध महिला उपाध्यक्ष,राजेश बहुगुणा कोषाध्यक्ष, गोविंद सिंह संयुक्त मंत्री, मनोज रमोला मीडिया प्रभारी और निवर्तमान जिलाध्यक्ष विनोद बिजल्वाण को सर्वसम्मति से जिला संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर देहरादून जिलाध्यक्ष अनिल नौटियाल, पौड़ी देवेंद्र सिंह, विजयपाल जगवाण, दिनेश डोबरियाल, गिरीश सेमवाल, धनंजय उनियाल, मंगल सारंग, धर्मेंद्र कैंतुरा, वीरेन्द्र मुंडेपी, सुनील मुंडेपी मौजूद रहे।