पढ़िये: श्रममंत्री हरक सिंह की विधान सभा में महिलाओं ने क्यों किया श्रम विभाग में प्रदर्शन

Spread the love


श्रममंत्री की विधान सभा में महिलाओं ने किया श्रम विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन
कहा आवेदन करने के बाद भी नहीं मिल रहा श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की कोटद्वार विभानसभा में स्थित श्रम विभाग के कार्र्यालय में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यालय के कई बार चक्कर काटने के बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। उन्होंने जल्द ही योजनाओं का लाभ न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कोटद्वार विधानसभा में आवेदन करने के बाद भी श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिला रहा है। इसकी बानगी श्रम विभाग के कार्यालय में उस वक्त देखने को मिली जब महिलाओं ने मंगलवार को श्रम विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन किया। मंगलवार को महिलाएं अपर कालाबड़ स्थित सहायक श्रम आयुक्त के कार्यालय में पहुंची। महिलाओं ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिक परिवारों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाने का दावा कर रही है, लेकिन कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के श्रमिकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। एक वर्ष पूर्व बेटी की शादी के लिए श्रम विभाग की योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने के बाद भी अभी तक चेक नहीं दिया गया है। श्रम विभाग से सिलाई सहित अन्य प्रशिक्षण लेने के बाद भी महिलाओं को पांच हजार रूपये मानदेय नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की पहली लहर में श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों को दो-दो हजार रूपये के साथ ही राशन किट दी गई थी, लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर में श्रमिकों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि एक ओर तो सरकार श्रमिकों के हित के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित करने की बात कर रही है, वहीं आवेदन करने के बाद भी श्रमिकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस अवसर पर शिवांगी नारंग, मोहम्मद इरशाद, गीता देवी, फरीम, शकुंतला देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *