बैडमिंटन में यथार्थ और अमन रहे विजेता

Spread the love

चम्पावत। बैडमिंटन एसोसिएशन लोहाघाट की पहल पर तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल में यथार्थ और अमन विश्वकर्मा विजेता रहे। नगर के बैडमिंटन हाल में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद बोहरा की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 सिंगल में यथार्थ जोशी विजेता, उपविजेता आदर्श बिष्ट, डबल्स में यथार्थ और आदर्श विजेता, तन्मय और आयुष उपविजेता रहे। ओपन सिंगल में अमन विश्वकर्मा विजेता और तुषार जोशी उपविजेता, डबल्स अमन और अक्षत विजेता और उपविजेता अमन विश्वकर्मा और पार्थ मुरारी उपविजेता रहे। इस मौके पर सचिव हेम पुनेठा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, गोविंद बोहरा, चन्द्र किशोर पांडेय, पंकज वर्मा, देवेश मेहता, केके द्विवेदी, अक्षत वर्मा, अमन साह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *