रांची एयरपोर्ट पर रनवे से टकराया इंडिगो की फ्लाइट का पिछला हिस्सा, यात्रियों की अटकी जान

Spread the love

रांची , झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिससे विमान में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में करीब 70 यात्री सवार थे। रनवे से टकराने के कारण यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी को भी चोट नहीं आई।
घटना के बाद एहतियातन विमान को आगे की उड़ान के लिए रोक दिया गया है और संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो की तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है।
लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना तब हुई, जब भुवनेश्वर से रांची आया विमान एयरपोर्ट पर उतर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, विमान में करीब 70 यात्री सवार थे। रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया, “उतरते समय विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। यात्रियों को अचानक झटका लगा। हालांकि, वे सभी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई।”
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *