पुण्यतिथि पर वरिष्ठ आंदोलनकारी करायत को किया याद

Spread the love

बागेश्वर। पत्रकार प्रेस क्लब समिति के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ आंदोलनकारी हरीश सिंह करायत को 8वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्वक याद किया गया। उनकी याद में पौधरोपण कार्यक्रम भी किया। उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों को याद किया गया। चिपको तथा राज्य आंदोलन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।
क्लब सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने करायत के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें अपनी श्रद्घांजलि दी। उसके बाद उनकी याद में प्रेस क्लब परीसर में पौधरोपण किया गया। क्लब अध्यक्ष चंदन परिहार ने करायत के जीवनी, संस्मरण और योगदान की सविस्तार जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि करायत ने अपने सिद्घांतों को कभी नहीं छोड़ा। सामाजिक सरोकारों और जनहित के संघर्षों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन, चिपको आंदोलन, उत्तराखंड राज्य बनाओ आंदोलन, बागेश्वर जिला बनाओ आंदोलन के अलावा अन्य विभिन्न आंदोलनों में अग्रणी सक्रिय भूमिका निभाई। उनके द्वारा अल्मोड़ा मैगनेसाइट झिरौली के कर्मचारियों-मजदूरों के हक के लिए लड़ी गई लड़ाई को आज भी याद किया जाता है। इस दोरान वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने लोगों को चंदन, रुद्राक्ष, आंवला, बेल आदि विभिन्न प्रजाति के पौधे बांटे। इस मौके पर जगदीश उपाध्याय, घनश्याम जोशी, महीप पांडे, सुंदर सिंह सुरकाली, हरीश नगरकोटी, किशन राम, मोहन सिंह करायत, लोकपाल सिंह कोरंगा, हिमांशु सगटा, राजकुमार सिंह परिहार, योगेश नगरकोटी, मनोज ओली, राजेन्द्र सिंह परिहार, रवि करायत, शिवराज सिंह करायत, दिग्विजय सिंह जनौटी, गणेश सिंह जनौटी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *