शहीदों को याद कर रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को की सजा दिलाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों ने पौड़ी कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर रामपुर तिराहा कांड की 27 वीं बरसी पर उत्तराखंड राज्य निर्माण के शहीदों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखा गया।
इस दौरान चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों को याद किया। चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों ने रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को सजा देकर राज्य निर्माण के शहीदों के परिवारों को न्याय दिलाने की मांग शासन से की। इस मौके पर लीला ढौंडियाल, प्रेम सिंह नेगी,नरेंद्र सिंह, मनमोहन राणा, युद्धवीर सिंह, रेखा भंडारी, धीरज सिंह सजवाण आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *