काकोरी कांड के शहीदों को याद किया

Spread the love

काशीपुर। इंकलाबी मजूदर केंद्र समेत अन्य संगठनों ने काकोरी कांड के शहीदों को याद कर नगर में जुलूस निकाला। रविवार को पंत पार्क में इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील भोजन माता संगठन, प्रगतिशील महिला केंद्र के कार्यकर्ताओं ने सभा कर काकोरी कांड के शहीदों को याद किया। साथ ही बाजार में जुलूस निकालकर पर्चे बांटे। वक्ताओं ने कहा कि हमें अंग्रेजों से आजादी खैरात में नहीं मिली है, बल्कि देश के अंदर तमाम क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत दी हैं और अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष किया है। आजादी के बाद देश के ऊपर पूंजीपतियों की सत्ता कायम रही और पूंजीपतियों ने धीरे-धीरे मजदूर मेहनतकशो के अधिकारों को छीनना शुरू कर दिया। आज देश के अंदर मजदूरों किसानों को एक नई गुलामी की तरफ धकेला जा रहा है। ऐसे में मजदूरों को एकजुट होने की जरूरत है। किसान आंदोलन की तरह मजदूर आबादी को भी संघर्ष करने की जरूरत है और इस पूंजीवादी व्यवस्था को खत्म कर समाजवादी व्यवस्था कायम करनी होगी। इस मौके पर सुरेश, विमल, पंकज,आरती, शोभा, कमला, कमलेश, शबनम, सुनीता, मुन्नी देवी, अल्फेज, संजय, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *