रिखणीखाल पुलिस ने किया टै्रक्टर चोरी का खुलासा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल की रिखणीखाल पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने अनुसार एक किशोर ने टै्रक्टर को चोरी किया था।
बीती 29 जून को मनवर्र ंसह पुत्र जितार सिंह निवासी ग्राम रौन्देडी छोटी राजस्व क्षेत्र नैनीडांडा ने तहरीर दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका टैक्टर नंबर यूके 15बी-1148 जो घर के पास खड़ा था, किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। रिखणीखाल थाना में पीड़ित की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये बीती बुधवार देर सांय द्वारी रोड गाडियोपुल से चोरी किये गये टै्रक्टर को बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक किशोर को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है। थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि चोरी हुए टै्रक्टर को बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त के नाबालिग 16 वर्ष होने के कारण विधि विवादित किशोर की न्याय रक्षा के कारण नाम व पत्ता गोपनीय रखा गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा, कांस्टेबल संजय, ललित, कृपाराम शर्मा, मोहकम, प्रदीप, जोगेंद्र रावत, बबीता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *