लापरवाह निगम, आबादी को भूस्खलन का खतरा

Spread the love

ट्रेंचिंग ग्राउंड में नदी के तट पर बनी दीवार से रतनुपर को बाढ़ का खतरा
नदी में दीवार निर्माण के बाद से रतनपुर की ओर हुआ खोह नदी का बहाव
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पहले ही ट्र्रेंचग ग्राउंड में पड़े कूड़े का दंश झेल रहे रतनुपर के लोगों को नगर निगम एक ओर मुसीबत दी है। दअरसल, कुछ दिन पूर्व खोह नदी के तट पर ट्रेंचिंग ग्राउंड का कूड़ा रोकने के लिए बनाई गई दीवार से नदी का रूख रतनपुर की ओर हो गया है। ऐसे में रतनुपर की बड़ी आबादी को भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। यदि जल्द ही सुरक्षा उपाय न किए गए तो यह बरसात रतनपुर के लोगों पर भारी पड़ जाएगी।
खोह नदी के तट पर नगर निगम की ओर से अनाधिकृत रूप से डाले जा रहे कूड़े ने रतनपुर क्षेत्र के निवासियों के लिए नई मुसीबत पैदा कर दी है। कूड़े की दुर्गंध झेल रहे रतनपुर क्षेत्र के निवासियों पर अब इसी कूड़े के कारण बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, बीते वर्ष नगर निगम ने खोह नदी के तट पर अनाधिकृत रूप से बनाए गए ट्रेचिंग ग्राउंड का विस्तार करते हुए कूड़े को नदी में जाने से रोकने के लिए नदी तट पर दीवार का निर्माण करवाया था। निगम का तर्क था कि यह दीवार कूड़े को नदी में जाने से रोकेगी, लेकिन शनिवार को क्षेत्र में हुई मूसलाधार वर्षा के दौरान उफान पर आई खोह नदी का रूख इस दीवार के कारण रतनपुर क्षेत्र की ओर हो गया। नदी के तेज बहाव के कारण नदी किनारे की भूमि में भी कटाव हुआ। क्षेत्रीय निवासी संजय तिवारी, महेंद्र पाल सिंह रावत, वीरेंद्र बुड़ाकोटी सहित अन्य ने बताया कि नगर निगम के कारनामे के कारण रतनपुर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

भू-कटाव का भी खतरा
खोह नदी के उफान पर आने से रतनपुर के लोगों को भूमि कटाव का भी खतरा बना हुआ है। कई लोगों के खेती की जमीन खोह नदी के तट पर ही है। ऐसे में नदी का जलस्तर बढ़ने से खेते को नुकसान के साथ ही भू-कटाव की आशंका बनी हुई है।

ट्रेचिंग ग्राउंड के कूड़े को नदी में जाने से रोकने के लिए दीवार का निर्माण करवाया गया है। दीवार से नदी का रूख बदल गया है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। धरातल की स्थिति देख आगे की कार्रवाई की जाएगी।
…किशन सिंह नेगी, आयुक्त, कोटद्वार नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *