उत्कृष्ट कार्यों के लिए अभिकर्ताओं का सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा के विकास अधिकारी डीपी सिंह की अभिकर्ता यूनिट मीटिंग में इस वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
नजीबाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में कोटद्वार शाखा के प्रबंधक राजीव गोयल ने अभिकर्ताओं से कहा कि नए पॉलिसी प्लान व शेयर बाजार से संबंधित तमाम प्लान आए हैं, जिनको आम जनता तक ले जाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिकर्ताओं को वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर अधिक से अधिक व्यवसाय के लिए प्रेरित किया। सहायक शाखा प्रबंधक वीके डंगवाल ने अभिकर्ताओं को जीवन लक्ष्य, जीवन आनंद, मनी बैक सहित कई नई पॉलिसियों के बारे में जानकारी दी। विकास अधिकार डीपी सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अभिकर्ताओं को देते हुए उन्हें बधाई दी। कहा कि कोई व्यक्ति जीवन बीमा सेवा से वंचित न रहे इसके लिए उनके अभिकर्ता दूर-दूर गांव तक जाकर अपनी सेवाएं देते हैं। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रथम तीन अभिकर्ता उपेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह चंद एवं अमित कुमार को पुरस्कृत किया गया। बैठक में श्याम लाल, विनोद, राकेश कुमार, चंद्रमोहन खंतवाल, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *