उत्तराखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 6054 मामले, 108 संक्रमितों की मौत

Spread the love

देहरादून। प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है, बीते 24 घंटे की बात की जाए तो प्रदेश में 6000 से अधिक नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 6054 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 3485 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे हैं। जबकि आज 108 मरीजों की मौत भी हुई है। आज अल्मोड़ा जनपद से 140, बागेश्वर से 128, चमोली से 175, चम्पावत से 153, देहरादून से 2329, हरिद्वार से 1178, नैनीताल से 665, पौड़ी गढ़वाल से 174, पिथौरागढ से 51, रूद्रप्रयाग से 22, टिहरी गढ़वाल से 109, ऊधमसिंहनगर से 849 व उत्तरकाशी से 81 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 45383 हो गई है, जबकि प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 168616 पहुंच गई है। जिसमें से 117221 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कुल 2417 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। आज 36384 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई तो वहीं 44774 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए। वहीं कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या में अल्मोड़ा में 32, बागेश्वर में 18, चमोली में 22, चम्पावत में 12, देहरादून में 1352, हरिद्वार में 241, नैनीताल में 371, पौड़ी गढ़वाल में 85, पिथौरागढ़ में 53, रूद्रप्रयाग में 17, टिहरी गढ़वाल में 21, ऊधमसिंह नगर में 172, उत्तरकाशी में 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
झबरेड़ा विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव: झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और उनके बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने तीन दिन पहले ही सैंपल दिया था। इस दौरान वह देहरादून में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भी मिले थे। साथ ही मंगलवार को एसडीएम के साथ उन्होंने मृतक छात्रा की मां को शासन से मिलने वाली सहायता का चेक भी सौंपा था। हालांकि उनके अन्य स्टाफ और स्वजनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *