राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 करोड़ 30 लाख 68 हजार की वसूली

Spread the love

जनपद में कुल 308 वादों का किया गया निस्तारण
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिले में 308 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में पये एक करोड़ तीस लाख अड़सठ हजार
आठ सौ पैंसठ रूपये की वसूली की गई।
सीनियर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल अकरम अली ने बताया कि माननीय, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी
गढ़वाल द्वारा बीते शनिवार को जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार श्रीनगर तथा लैंसडौन) में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में
कुल 308 वादों का निस्तारण किया गया है। जिसमें 1 करोड़ 30 लाख 68 हजार 8 सौ 65 रूपये की वसूली की गई। कहा कि प्री-लिटिगेशन के 31 वाद निस्तारित किये गये, जिसमें 1 करोड 98 लाख 2 हजार 7
सौ 49 रूपये की वसूली की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *