डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने की रिक्त पदों पर भर्ती की मांग

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड द्विवर्षीय डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के कैलेंडर के अनुसार अब तक कार्य ना होने पर रोष जताया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर समयानुसार भर्ती न होने पर डीएम के माध्यम से सीएम के मुख्य सलाहकार को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से कि विगत चार वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती लंबित है, नवंबर 2020 में सभी जनपदों में विज्ञापन प्रकाशित होने के बावजूद कैलेंडर के अनुसार मई माह तक प्राप्त आवेदनों की डाटा एंट्री पूरी हो जानी थी। लेकिन विभाग के ढीले रवैये के कारण युवा प्रशिक्षित बेरोजगार का भविष्य अंधकारमय हो गया है। साथ ही राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं नौनिहालों का भविष्य भी अधर में लटक गया है। कहा कि विगत डेढ़ वर्षो से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य ठप है। वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट विद्यालयों में लगातार ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। डायट डीएलएड संघ ने जल्द रिक्त पदों पर कैंलेंडर के अनुसार भर्ती की मांग की। यहां ज्ञापन सौंपने वालों में डीएलएड संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन मुस्यूनी, सचिव केवल प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रिंयका वर्मा, आरती लटवाल, विजय कुमार,ममता रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *