एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की हालत स्थिर

Spread the love

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की हालत स्थिर बनी हुई है। उनका सेचुरेशन लेवल 96 प्रतिशत पर है और उन्हें 10 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के कोविड वार्ड में भर्ती पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। उन्हें आठ मई को एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। बृहस्पतिवार को उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि सांस लेने में हो रही परेशानी को देखते हुए कोविड पॉजिटिव सुंदरलाल बहुगुणा को एनआरबीएम मास्क द्वारा 10 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उनका सेचुरेशन लेवल 96 प्रतिशत पर है। उन्होंने बताया कि बीते रोज उनके फेफड़ों में संक्रमण पाये जाने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *