जिले में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर भर्ती शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उपजिलाधिकारी सदर अबरार अहमद ने बताया कि सुरक्षा जवान व सुपरवाइजरों की भर्ती जनपद के समस्त विकासखंड मुख्यालय में एसआईएस लिमिटेड देहरादून के तत्वाधान में गुरूवार से शुरू हो गई है। कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को शिविर में समुचित व्यवस्था करवाने के निर्देश दिये हैं।
एसआईएस लिमिटेड देहरादून के भर्ती अधिकारी विजय पाल मौर्या ने बताया कि गुरूवार को कोट ब्लॉक में भर्ती शुरू हो गई है। शुक्रवार को भी कोट ब्लॉक में भर्ती की जाएगी। बताया कि 04 व 05 कल्जीखाल, 06 व 07 नवंबर खिर्सू, 08 व 09 नवंबर पौड़ी, 10 व 11 नवंबर पाबौ और 13 व 14 नवंबर को थलीसैंण में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया शिविर में 21 वर्ष से 36 वर्ष के बीच के युवा शामिल हो सकेंगे। जिसमें शैक्षिक योग्यता कम से कम सुरक्षा जवान 10वीं पास व सुपरवाइजर 12वीं पास और कम्प्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवाओं को उक्त तिथियों में ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती शिविर में चयनित युवकों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। जिन्हें प्रशिक्षण व ट्रैनिंग के लिए एसआईएस ट्रैनिंग सेंटर देहरादून भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *