दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन का रेड अलर्ट, जानलेवा हुई हवा; कई इलाकों में एक्यूआई 500 पार

Spread the love

नई दिल्ली , दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का संकट बुधवार सुबह एक बार फिर गहराता दिखा। धुंध, धुएं और ठंडी हवा के स्थिर होने से हवा बेहद जहरीली हो गई है। सुबह से ही लोगों में आंखों में जलन, गले में खराश और सीने में भारीपन की शिकायतें बढ़ गई हैं। हवा में मौजूद क्करू2.5 का स्तर सामान्य से कई गुना ऊपर पहुंच चुका है।
सबसे ज्यादा प्रदूषण किन इलाकों में
बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी के कई इलाके ‘सीवियरÓ श्रेणी में पहुंच गए। वजीरपुर, नॉलेज पार्क-5 (ग्रेटर नोएडा) और बवाना में ्रक्तढ्ढ 530 से 578 के बीच दर्ज हुआ, जो अत्यंत खतरनाक स्तर है। इसके अलावा ष्ठञ्ज दिल्ली, जहांगीरपुरी सहित कई इलाकों में ्रक्तढ्ढ 500 के आसपास बना हुआ है, जो गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव पैदा करने वाला स्तर है।
पहले से थे बिगड़ते हालात के संकेत
मंगलवार को सीपीसीबी के शाम के बुलेटिन में दिल्ली की औसत वायु गुणवत्ता ‘वेरी पुअरÓ दर्ज हुई थी, जबकि ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद ‘सीवियरÓ श्रेणी में थे। नोएडा, बागपत, हापुड़ और मेरठ में भी हवा ‘बहुत खराबÓ स्तर पर थी। मौसम में ठहराव के कारण बुधवार सुबह स्थिति और बिगड़ गई।
दिल्ली-हृष्टक्र के प्रमुख प्रभावित क्षेत्र
बुधवार सुबह के ताजा मापनों से साफ है कि कई इलाकों में हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। लोगों के लिए सामान्य रूप से सांस लेना तक मुश्किल हो गया है और स्वास्थ्य जोखिम तेजी से बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *