रेड क्रॉस समिति ने महिलाओं को किया सम्मानित

Spread the love

रुद्रप्रयाग : भारतीय रेडक्रॉस समिति के सहयोग में एक दिवसीय फस्र्ट एड स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पर्यावरण व वृक्षारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं के इस कार्य की सराहना भी की गई। तल्ला कोठगी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में समिति के महासचिव हरिश्चंद्र शर्मा ने ब्लीडिंग, फ्रैक्चर होने पर फस्र्ट एड की जानकारी दी गई। पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। राज्य आपदा समन्वयक मुंशी चौमवाल ने फस्र्ट एड की जानकारी देते हुए महिलाओं से डम्मी के माध्यम प्रयोगात्मक प्रशिक्षण करवाया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने के लिए अध्यक्ष कोठगी प्रभा भंडारी, अध्यक्ष भटवाड़ी सुमित्रा देवी, मदोला सरिता देवी, क्वीली देवेश्वरी देवी, क्वीली-2 संगीता देवी, कुरझण बिंदी देवी, ढोंढीक मनीषा देवी, आगर मीना राणा, महिला मंगलदल अध्यक्ष सोनाली जग्गी को स्म़ृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *