रेडक्रास सोसाइटी ने किए अस्पताल व थाने में मास्क व सेनिटाइजर प्रदान

Spread the love

अल्मोड़ा। रानीखेत में रेड क्रास सोसाइटी ने कोरोना महामारी में फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स के तौर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की हौसला अफजाई की। अल्मोड़ा से आए प्रतिनिधियों ने गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय के साथ ही कोतवाली में मास्क, सेनिटाइजर , एन-95 मास्क, साबुन आदि बचाव सामग्री उपलब्ध कराई। अस्पताल में सीएमएस डॉ. केके पांडे को सामग्रीर सौंपी गई । सीएमएस डॉ. पांडे ने सोसाइटी का आभार जताया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस के जवानों को भी यह सामग्री प्रदान की। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने सोसाइटी के कार्यों की सराहना की। रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारी पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल ने लोगों से सोसाइटी से जुड़कर मानव सेवा में सहयोग देने के लिए आगे आने का आह्वान किया। सोसाइटी से जुड़े कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीएस मनकोटी, डॉ. ललित योगी, पंकज सती के सात ही कैमिस्ट एसोसिएशन रानीखेत के संदीप बंसल, विनीत चौरसिया, संदीप चौरसिया, विक्की जोशी, कुलदीप कुमार, सोनू सिद्दीकी, गौरव तिवारी आदि इस मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *